दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया l भारत नेपाल सीमा सड़क निर्माण का काम चार भागों में आवंटित किया गया है, संबंधित संवेदक को कार्य आदेश निर्गत कर दिया गया है !उक्त बातें इंजीनियर श्यामा शरण तिवारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित संवेदको के द्वारा बाउंड्री पिलर लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है! हाल ही में हुई वर्षा के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं मिल पा रही है साथ ही विभाग द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्ग में तीन लालटेन चौक से छावनी चौक तक का पथ निर्माण का कार्य चयनित कर लिया गया है! साथ ही संवेदको को आवंटित कर दिया गया है !कुछ पथ में विभाग द्वारा पीसीसी पथ एवं पथ के दोनों तरफ नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है ,शहर के मुख्य दो मार्गो में तीन लालटेन से हारीवाटिका चौक एवं बानु छापर तेल डिपो छावनी चौक पथ का निर्माण कार्य भी पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जाना है! जो अभी निविदा प्रक्रिया में है, निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते हैं संवेदको को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा एवं अविलंब कार्य प्रारंभ होगा!




Recent Comments