सारण/मढ़ौरा। गुरुवार को जीडी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रोग्रेसिव प्राइवेट स्कूल संगठन की बैठक हुई। जिसमें कोरोना काल मे लंबे समय तक स्कूलों को बंद करने से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा किया गया और कहा गया कि स्कूलों को जल्द से जल्द खोलने पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।बैठक की अध्यक्षता श्रीराम सिंह और धन्यबाद ज्ञापन जीडी पब्लिक स्कूल के प्राचार्या सरिता रानी ने किया।इस मौके पर मुख्य रूप से जीडी स्कूल के निदेशक मिथिलेश कुमार सिंह बब्लू, प्रकाशमय पब्लिक स्कूल के निदेशक शशिकांत समेत विभिन्न स्कूल के संचालकों ने भाग लिया।
-/–