मारपीट, आधा दर्जन घायल
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली गांव में सोमवार को अनवर मियां तथा बाबूजान मियां के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान पहुंचाया गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष के द्वारा दो अलग-अलग थाना में आवेदन दिया गया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिली ।है प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।




Recent Comments