समस्तीपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का हुआ उद्घाटन
▶न्यूज इनपुट- केशव बाबू:

विभूतिपुर:स्थानीय प्रखंड के बेलसंडी, भरपुरा पंचायत स्थित संत जाॅन्स सेन्ट्रल स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला संघचालक विजल महतो ने किया।मौके पर जिला कार्यवाह रंजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, अमन पराशर, बाबु साहब झा आदि उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में विभूतिपुर के कई भाजपा नेता भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वाले भाजपा नेता अरविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज लाल, रामलाल तांती, दीपक झा, मुरारी झा, सहित विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे




Recent Comments