चनचौरा-एकसार सड़क पर जलजमाव से आधा दर्जन गांवों का आवागमन बाधित
#देवेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
———————————
रसूलपुर।थाना क्षेत्र स्थित मांझी -बरौली पथ को जोड़ने वाली चनचौरा-एकसार सड़क पर जलजमाव से एकसार ,रतनपुरा व सीवान जिले के सहदौली,फलपुरा,नेरूआ आदि गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है।चनचौरा पंचायत के वार्ड नं.2 के युवकों ने प्रदर्शन करते हुए यहां के मुखिया पर दोषारोपण किया है।सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शन को शेयर करते हुए पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया केवल अपने गांव माधोपुर के ही विकास करने में लगे हैं।वहीं कुछ लोगों ने यह समस्या पूर्व के मुखिया का काल से बता रहे हैं।बहरहाल इस जलजमाव से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।अन्य दूसरे गांव के लोग किसी वैकल्पिक सड़क से तो आ जा रहे हैं पर चनचौरा गांव के ग्रामीण काफी परेशान हैं।मुखिया विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में बीडीओ और सीओ से संपर्क किया गया है जल्द ही पानी की निकास नजदीक के गड्ढे से कर समस्या का समाधान कर लिया जायेगा।





Recent Comments