*वही प्राथमिक विद्यालय सरेया बसंत नोनिया टोली में लगाई आग


तरैया 02.06.2020
सरेया बसंत गाँव के नोनिया टोली में सोमवार की रात्री में शौच करने गई महिलाओ के साथ छेड़खानी करने के विरोध में घर मे घुसकर लाठी-डंडा, तलवार और ईट-पत्थर से मारपीट कर छह लोगों को घायल कर दिया हैं।जिसमें घायल राहुल कुमार को रेफरल अस्पताल तरैया में उपचार कर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।वही घायल चंदेश्वर प्रसाद,रामजी प्रसाद,बिटू कुमार,बृजेश कुमार व अशोक राय का प्राथमिक उपचार चल रहा है।घायलों ने बताया कि महिलाये शौच करने गई थी।उनके साथ कुछ लोग छेड़खानी करने लगे।जिसका विरोध करने पर रात्रि में कुछ लोगो ने घर में घुसकर महिलाओं एवं पुरुषों को मारपीट कर घायल कर दिया।जब घायलों ने थाना में आवेदन देने गए तो फिर मंगलवार की सुबह में सभी असमाजिक तत्व एकजुट होकर गाँव में आकर ईट-पत्थर चलाने लगे।जिससे बच्चें- बूढ़े एवं महिलाएं घायल हो गई। वही एकजुट होकर गाँव के फुसनुमा प्राथमिक विद्यालय सरेया बसंत नोनिया टोली स्कूल को जलाकर नष्ट कर दिया हैं।वही विद्यालय में रह रहे 20 प्रवाशियो को भी मारपीट कर घायल कर दिया है।डीएसपी मढ़ौरा व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुँच मामले की छानबीन कर रहे हैं।वही घटना स्थल से तीन को गिरफ्तार किया गया व दो बाइक बरामद किया गया है।




Recent Comments