पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर आज नारायणी सुपरस्पेशलिटी क्लिनिक, अस्पताल रोड बेतिया में भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने एक नि: शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया. इस जांच शिविर का उद्घाटन भाजपा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया.जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ उपस्थित रहे.. डॉ कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छों से की.बाद में सभी अतिथियों सहित अन्य लोगों ने श्री वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रसिद्ध हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इस शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ राजदीप कुमार, डॉ अभय श्रीवास्तव, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ साकेत कुमार, फिजिशियन एवं सर्जन डॉ अमिताभ चौधरी सहित कई प्रसिद्ध डाक्टरों ने पचास से ज्यादा मरीजों का इलाज किया.वहीं मरीजों की मुफ्त जांच भी की गई जिसमें यशो मां जांच घर तथा पारस डिजिटल एक्स-रे का अतुलनीय योगदान रहा.मरीजों को नि: शुल्क दवा का वितरण भी किया गया.प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ उमेश की समाजसेवा अनुकरणीय है.हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए.श्री सर्राफ ने भी डॉ कुमार को बधाई दी.मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा, प्रदेश आई.टी. सह-संयोजक अनमोल सोभीत, जिला उपाध्यक्ष द्वय पन्नालाल साह,रवि सिंह, प्रदेश सह संयोजक सहकारिता संजीव कुमार, सहायक मोनू जी, राजन भूषण इत्यादि उपस्थित रहे.





Recent Comments