
मांझी। सारण जिले के मांझी अंचलाधिकारी धनंजय कुमार के पहल पर शीतलपुर गांव में जल -जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए गुरुवार को जेसीबी की सहायता से जल-निकासी की व्यवस्था की गई। बताया जाता है कि मांझी- बरौली पथ के निर्माण के दौरान शीतलपुर गांव के समीप पुलिया को बंद कर दिया गया था। इसके बाद गांव में जल-जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न गई थी। गुरुवार को भीषण बारिस होने के कारण पूरे गांव में पानी फैल कर घर मे भी प्रवेश कर गया। इस पर महराजगंज लोकसभा स्वर्ण प्रकोष्ट जदयू प्रभारी निरंजन सिंह व आम ग्रामीण लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाया। उसके बाद जल-जमाव से निजात के लिए वंशीधर कंस्ट्रक्शन के सुपरवाईजर पंकज कुमार, पथ निर्माण विभाग के जेई लालबाबू कुमार, मांझी अंचलाधिकारी व दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने शीतलपुर में पहुंच कर ग्रामीणों से बात की। उसके बाद वस्तु स्थिति देखकर जल-जमाव की समस्या का समाधान कराया।




Recent Comments