शहर में प्रत्येक सप्ताह सिटी डिस्पेंसरी पर मिल रही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाऐं
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 22 जून। भीलवाडा शहर के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाऐं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विशेषज्ञ निजी चिकित्सकों द्वारा सिटी डिस्पेंसरी पर प्रत्येक सप्ताह 2 घण्टे राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ आमजन को दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.सी. जीनगर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेषज्ञ निजी चिकित्सकों द्वारा समय निकालकर उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का शहर के लोगों, विशेषकर कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि शहर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुभाषनगर, पुर, बापूनगर,
सांगानेर, सांगानेरी गेट तथा चन्द्रशेखर आजाद नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 6 प्रकार की विशेषज्ञ सेवाऐं जैसे- प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्रा (नाक, गला) रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएें आमजन को उपलब्ध हो पा रही है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (शहरी) अरूण वशिष्ट ने बताया कि स्थानीय स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शहरवासियों को 6 प्रकार की विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं के मिलने से जिला चिकित्सालय की ओपीडी का भार कम हो पाएगा साथ हीं शहर के लोगों व स्लम एरियाज में निवास करने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।




Recent Comments