25 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान: उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 25 पेटी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर
लिया जबकि दो धंधेबाज फरार हो गए। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धनौती ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गांव में छापेमारी कर पिकअप वैन से 24 पेटी 625 पीस शराब बरामद किया गया। जहां से गाड़ी चालक गोपालगंज जिला के भोरे थाना निवासी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया जबकि मालिक छोटे लाल यादव फरार हो गया। वहीं दूसरी छापेमारी शुक्रवार की रात जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कला गांव में हुई। गांव निवासी मुकुरधन यादव के झोपड़ी से 4490 बोतल शराब बरामद किया गया। वहीं धंधेबाज फरार हो गया।