गैर इरादतन:पति ने पत्नी पर किया वार, मौत

मशरक (सारण)।मशरक थाना क्षेत्र के स्टेशनरोड में शनिवार के सुबह पति ने पत्नी पर कर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी । हलांकि चर्चा है की पति ने गैर इरादतन वार किया था , महज बुरा संयोग था की मामूली बात में क्रोधित हो वार कर दिया और मौत हो गयी । पेशे से बाइक मिस्त्री हरेन्द्र शर्मा जो मशरक बोर्ड मिडिल स्कूल के पास दुकान लगाता है ।

बताया जाता है कि घर मे पत्नी से पारिवारिक बात पर इस कदर भड़का कि घर मे रखे मोटरसाइकिल के सौकर के पाइप से मार दिया । सच कहा गया है मौत बहाना लेकर आती है , चोट लगते ही उसकी पत्नी लाइची देवी 35 वर्ष की मृत्यु मौके ही हो गई । एक बेटी और दोनों बेटे बदहवाश हो रोने लगे । तब तक हरेन्द्र शर्मा फरार हो गया ।

बड़ी बेटी रागिनी कक्षा 10 में पढ़ती है । जबकि अमित 10 वर्ष एवं धनु 8 वर्ष भी पढ़ाई करते है । ग्रामीणों के सूचना पर पहुँची मशरक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए छपराभेजा । थाना परिसर में पहुँचे परिजन एवं सैकड़ो ग्रामीणों की आंखे नम थी । ग्रामीणो का कहना है कि इधर कुछ महीने से हरेन्द्र की दिमागी हालत ठीक नही चल रहा था । समाचार प्रेषण तक फर्दब्यान एवं प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है ।