
सिवान : अपर लोक अभियोजक सह जेसी टू स्पेशल पीपी रघुवर सिंह ने महादेवा थाना में आवेदक देकर जांच की मांग की है। दिए गए आवेदन में पीपी ने बताया है कि 19 फरवरी को अज्ञात अपराधी द्वारा मेरे फेसबुक एकाउंट जिसको मैंने एक साल पहले हीं बंद कर दिया गया था उसे हैक कर मेरे रिश्तेदार से 20 हजार रुपये की मांग की गई है। इसकी सूचना जब मेरे रिश्तेदार ने मुझे दी तो पता चला कि मेरे एकाउंट को हैक कर उसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि मेरे एकाउंट का गलत इस्तेमाल कर कभी मेरे परिवार व रिश्तेदाराें के साथ अनहोनी कर सकते हैं। उक्त आशय का आवेदन देकर पीपी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, तथा मामले की जांच की मांग की है।




Recent Comments