
युवा समाजसेवियों की टीम द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में मास्क व दवाओं का वितरण
- सैनिटाइजर व आवश्यक दवाओं का वितरण
- कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए फैलाई जा रही है जागरूकता
मोतिहारी, 17 जुलाई।
कोरोना महामारी के मामलों में कमी जरूर आई है परन्तु कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इस दौरान सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। यह कहना है देवाशीष अग्रहरि एवं दीपक श्रीवास्तव का। युवा समाजसेवियों द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में टीम बनाकर जागरूकता के साथ मास्क व दवाओं का वितरण किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि अभी का समय बेहद मुश्किल हालात वाला है। एक तरफ कोरोना के कारण विश्व मे मंदी है, हजारों लोगों के रोजगार छीन जाने के कारण कई बुजुर्ग, बीमार गरीबी में जीवन गुजार रहे हैं। कई लोग लाचार, बेसहारा हो सड़कों के किनारे दिखाई पड़ रहे हैं । दूसरे ओर बाढ़ के कारण भी लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा ।
- तीसरी लहर से बचाव को जागरूकता है जरूरी:
कोविड 19 की सम्भावित तीसरी लहर से बचाव को दीपक श्रीवास्तव द्वारा टीम बनाकर मोतिहारी से 10 किलोमीटर की दूरी पर रायसिंहा, रामगढ़वा, गच्छपुरा सहित कई गाँवो में 300 से ज्यादा लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, आवश्यक दवाओँ का वितरण किया गया। इस अवसर पर घूम घूमकर लोगों के बीच पानी पार कर 18 वर्ष से ऊपर के लोगों से कोविड का टीकाकरण कराए जाने की अपील की। वहीं जिनलोगों ने पहला डोज़ लिया उन्हें दूसरा डोज़ अवश्य लेने के लिए जागरूक किया गया। कई ग्रामीणों ने कहा कि जिले के युवा समाजसेवी आगे बढ़ कर अच्छा कार्य कर रहे हैं। ये लोग मानवता की सेवा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस कोरोना काल में भी जान की बाजी लगाकर सेवा की भावनाओं से पूरे जोश में समाजसेवा कर रहे हैं । लगातार कोविड प्रोटोकॉल का पालन को प्रेरित और जागरूक करते हैं।
– मास्क लगाना व सोशल डिस्टेनसिंग का पालन जरूरी:
युवा समाजसेवी देवाशीष व दीपक श्रीवास्तव अपने युवा टीम के सहयोग से दुकानदारों व आम लोगों को कोरोना गाइड लाइन के तहत मास्क का नियमित इस्तेमाल, शारीरिक दूरी के तहत कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी का अनुपालन और हाथों की नियमित साफ-सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर के नियमित इस्तेमाल के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं।
देवाशीष अग्रहरि ने बताया इस कोरोना काल में उनकी टीम यदि कुछ भी योगदान कर पाते हैं तो ये हमलोगों के लिए बहुत ही खुशी की बात होगी। हमलोगों की पूरी कोशिश है कि हमलोग इस कोरोना काल में लोगों को जागरूक एवं मदद कर सकें ताकि मानवता की सच्ची सेवा हो सके।
कोरोना काल मे इन बातों का ध्यान जरूर रखें –
- कृपया साफ सुथरे 3 लेयर मास्क का उपयोग करें ।
– यथा संभव घर में रहें, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं।
– दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें । - नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं ।
- कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-624 एवं 06252-242418 पर संपर्क करें।




Recent Comments