अमन और शांति से मनाया गया ईद का त्यौहार
हसन आब्दी
मितौली/खीरी 30 जून। मितौली नगर से लेकर पूरे क्षेत्र में ईद उल फितर का त्यौहार पुर अमन माहौल में मनाया गया लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी , मितौली ईदगाह में मौलाना अबरार साहब ने व नूरी जमा मस्जिद में हाफिज व मस्जिद इस्लाम नगर में मौलाना यूनुस व मस्जिद व शिया मस्जिद हुसैनिया में सज्जाद मेहँदी साहब ने नमाज पढ़ाई नमाज के बाद सभी ने मुल्क की तरक्की भाईचारे व सलामती की दुआ मांगी , सारे इंतजामात व देख रेख पूर्व की तरह हुसैनी ग्रुप मितौली के प्रेजिडेंट “हसन जाज़िब” व सचिव “मो. आदिल रिज़वी ने किये नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।




Recent Comments