दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को जख्मी कर रुपये छीने
बिदुपुर। बिदुपुर थाना क्षेत्र के उफरौल ककरहटा गांव में दुकान बंद कर घर जा रहे एक दुकानदार को मारपीट कर बिक्री का नब्बे हजार रुपये छीन लिया। वही दुकानदार के शोरगुल से आस-पड़ोस के लोग इक्कठे हो गए। वही जब लोगो ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दो महिला समेत पांच लोग घायल होने की खबर है। इस संबंध में घायल दुकानदार समरजीत कुमार सिंह के बिदुपुर अस्पताल में दिए फर्द बयान के आधार पर गांव के ही श्रीराम सिंह,रामनरेश सिंह,मनोज सिंह,अजीत कुमार उर्फ ढोलन,विशाल कुमार,एवं सत्यप्रकाश उर्फ बिपिन सिंह के बिरुद्ध बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगया है कि दुकान बंद कर जब घर लौट रहे थे तो उक्त लोगो ने रास्ते मे घेर लिया और लाठी डंडा ईट से प्रहार कर घायल कर बिक्री का नब्बे हजार रुपये छीन लिया जब शोर मचाया तो पतोह कविता देवी,भतीजा रजनीकांत सिंह,राहुल कुमार सिंह और भाभी मानती देवी बीच बचाव कराने आयी तो उक्तो लोगो ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments