गायक गोप और उदय को एस पी ने किया सम्मानित
—————–
छपरा
जिले के दो नामचीन गायक रामेश्वर गोप और उदय नारायण सिंह को सारण के एसपी हरिकिशोर राय ने साफ सुथरे गीत प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया।छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी चेतनारायण राय द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कलाकारों को पुरस्कृत करते एसपी राय ने कहा कि मिलन समारोह आज के इस तकनीकी युग में बहुत जरूरी हो गया है।कारण कि हम दिन ब दिन एकाकी जीवन जीने के लिए मजबूर होते जा रहे हैं।एसपी राय ने भोजपुरी में साफ सुथरे गीत प्रस्तुत करने पर बल देते हुए अश्लीलता से कलाकारों को बचने की सलाह दी।समारोह के आयोजन के लिए उन्होंने ने एसडीओ राय को साधुवाद दिया।समारोह में एडीएम, डीसीएलआर, डीइओ आदि पदाधिकारी गण पूरे परिवार के साथ होली मिलन समारोह में होली गीत और प्रीति भोज का आंनद लिया।