बेतिया – गौनाहा:– *शांतिपूर्ण तरीके से मना होली*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत तीनो थाना क्षेत्रो में रंगो का त्योहार होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ।
रंगो के त्योहार होली में खासकर बच्चे बड़े उत्सुकता के साथ आपस में एक दुसरे को रंग अबीर लगा हीली मनाया ।
प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग बजारों में सुबह 11 बजे तक मेला जैसा महौल बना रहा । उसके बाद बच्चो की टोली निकली फिर बडे बुजुर्गो की टोली नीकली जो शाम तक “होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा” होली गीत गाते हुऐ होली मनाई गई । क्षेत्र के देवाढ, दोमाढ, बेलसंडी, जमुनीया, आदि डगहो पर मटका फोड कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने भाग लेकर मटका फोड़ा ।
शराबबंदी में शराब नही मिलने के कारण लोग भांग धतुरा से बनी दुध की लस्सी का उपयोग करते हुऐ दिखे । लोग सुखी होली को अब ज्यादा तरजीह दे रहे है । जो इस साल प्रखंड क्षेत्र मे देखने को मिला । लोग रंग गुलाल के जगह अबीर लगाते हुऐ दिखे व आपसी भाईचारे को सदियों तक बनाये रखने के लिए गले मिल सबसे भाईचारे बनाऐ रखने के लिए कामना की ।




Recent Comments