
गांव में छाया मातम : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चे की मौत,एक की स्थिति नाजुक
##न्युज इनपुट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर):थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर कोदरिया पंचायत के आलमपुर कोठी के बीच माँ काली चिमनी के प्रांगण में बने तालाब में एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गये।जिनमें दो बच्चे की मौत मौके पर ही हो गयीं।वही आनन फानन मे तीनो बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।जहाँ डाँक्टर ने शोशीला कुमारी(7)वर्ष एवं श्रवण कुमार(4)वर्ष को मृत घोषित कर दिया।वही छोटु कुमार(3)वर्ष को बेहतर इलाज के लिये समस्तीपुर रेफर कर दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक का पिता शंभु कुमार दास चिमनी मे ईंट बनाने का काम करता था।बच्चे वही तालाब में हंस पकड़ने गया था।हंस पकड़ने के क्रम में ही वह डूब गया।इधर गाँव मे पूरा मातम छाया हुआ है।मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।




Recent Comments