
विधायक ने नवनिर्मित चबूतरा का किया उद्घाटन
छपरा : अमनौर विधायक शत्रुधन तिवारी चोकर बाबा ने परसा प्रखण्ड के चाँदपुरा पश्चिम टोला महावीर मंदिर के प्रांगण मे चबुतरे का उद्घाटन किया। स्थानिय भाजपा नेता जितेंद्र सिंह एंव परसा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष तुफान कुमार सिंह ने उद्घाटन सत्र के दौरान क्षेत्र में हो रहे विकास के लिए केन्द्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानिय सांसद, विधायक का आभार धन्यवाद करते हुए लोगो को लाभकारी योजनाओ के बारे में बताया। मौके पर बिडिसी सदस्य सतेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया गोरख राय, रसेन्द्र सिंह, रामगुलाम जी, राकेश सिंह, शंभु सिंह के साथ सैकड़ो सम्मानित लोग उपस्थित थे।




Recent Comments