
गांधी व् शास्त्री हमारे देश के अनमोल व् अनुकरणीय व्यक्तित्व-सतीश शांडिल्य
डेस्क रिपोर्ट- कुमुद रंजन सिंह/ फतेहपुर(राजस्थान)/शेखाबाटी में मंगलवार को 2 अक्टूबर के दिन
नवजीवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई ,संयोग ऐसा था कि नवजीवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक महादेव जी पूनिया के छोटे लड़का नितेश का जन्मदिन भी आज ही था इसलिए कार्यक्रम का उद्घाटन नितेश जो विद्यार्थी भी नवजीवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ही रहा है ने अपने हाथों से दीप जलाकर उद्घाटन किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन राजस्थान के राज्य संयोजक सतीश शांडिल्य को बनाया गया , जबकि अध्यक्षता नवजीवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक महादेव सिंह पुनिया ने किया छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधन करते हुए हमने कहा कि आज पूरा विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है जो भारत की देन है, और आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन है। दोनों महापुरुष के अनसुलझे प्रश्नों को सतीश शांडिल्य ने रखा और गांधी के साथ अहिंसा का प्रयोग एवं लाल बहादुर शास्त्री के सादा जीवन उच्च विचार को आज भी प्रासंगिक बताते हुये अपना उदगार व्यक्त किया जिससे सभी लोग प्रभावित हुए इस अवसर पर अनुव्रत जीवन विज्ञान अहिंसा प्रशिक्षण शिविर दिया गया। इस शिविर में जिन लोगों ने भाग लिया उन तमाम छात्र छात्राओं को बताया गया कि इस ऐतिहासिक क्षण जो देश का है आप भी लाभ उठा सकते हैं और महापुरुष के जीवन शैली से ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक ने किया अध्यक्ष महोदय ने समय का प्रबंधन और प्लास्टिक का जीवन में थैले के रूप में प्रयोग नहीं करने का संकल्प भी दिलाया और घर में एक्स्ट्रा कपड़ों का थैला बनाकर उपयोग लेने के लिए संकल्प कराया इस अवसर पर जीवन विज्ञान क्लब के मोहम्मद मुस्तकीम ने संकल्प शक्ति का प्रयोग कृतज्ञ हाशमी एवं वंदे गुरुवाराम का प्रयोग भी कराया उसके बाद अतिथियों एवं सभी विद्वान शिक्षक शिक्षिकाओं का सुरुचिपूर्ण मिष्ठान भोजन कराया गया । पूर्व प्राचार्य श्री रंजीत जी कड़वासरा और प्रेस फोटोग्राफर भी मौजूद रहें।




Recent Comments