छपरा.सारण जिला वैश्य महासभा के तत्वावधान में महात्मा गाँधी के 150 वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। ब्याहुत धर्मशाला कश्मीरी हाता से दांडी यात्रा निकाली गई जो गाँधी चौक तक गई तथा वहाँ गाँधी जी के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर सारण जिला वैश्य महासभा के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण प्रसाद अधिवक्ता, राजेन्द्र प्रसाद, अश्विनी प्रसाद,प्रोफेसर सिया शरण प्रसाद, अनन्त प्रसाद, बैधनाथ प्रसाद गुप्ता, राजु कुमार ब्याहुत, प्रभु जी अग्रहरि, राजेश फैशन, चंदन कुमार ब्याहुत, राजु ब्याहुत, अरूण कुमार रौनियार, मनोज कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, मदन प्रसाद ब्याहुत आदि उपस्थित हुए।