एक शराबी व एक शराब के धंधेबाज धारायें

परसा(सारण)-गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने अलग अलग गाँव में छापेमारी कर थाना क्षेत्र के अन्याया गाँव से 5 लीटर देशी शराब के साथ शराब धंधेबाज अन्याया गाँव निवासी परमेश्वर माँझी तथा विशनपुर गाँव से शमसाद अंसारी को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि बहलोलपुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर आधा दर्जन दस देशी शराब भठी को ध्वस्त किया गया।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद अधिनियन के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।