
इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड के प्यारेपुर-सहवाँ ब्रहम स्थान के प्रांगण में नवयुवक कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर किया । वहीं मशरख व गंगोई के बीच खेले जाने वाले फाईनल मैच में गंगोई की टीम ने 51 अंक व मशरख की टीम ने 31 अंक बनाये । जिसमें गंगोई की टीम ने 20 अंको की बढत से फाईनल मैच जीतकर कप पर अपना कब्जा जमा लिया । वहीं मशरख टीम के टाप डिफेन्डर रहे प्रदीप कुमार व गंगोई टीम के टाप रेडर कुणाल कुमार को मुखिया संगम बाबा व पूर्व सरपंच अवधेश उपाध्याय ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया । टुर्नामेन्ट के आयोजक रंजीत बाबा, विकास बाबा, अभिषेक श्रीवास्तव व रेफरी राहुल, अमीत व सहयोगी नंदन, नवलेश, आकाश, गोलू, चंदन गुप्ता, अमन, परमहंश गिरि, नितेश, पंकज व सुरज थे ।




Recent Comments