
सरपंच संघ की बैठक में भूमिका निर्वहन के लिये हुयी चर्चा
मढ़ौरा: रविवार को प्रखंड के सालिमपुर पंचायत के नथुआ गांव में सरपंच के आवास पर एक सरपंच संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने किया। बैठक में सरकार द्वारा निर्देशित नियमों का पालन नहीं करने से सरपंच एवं पंच सदस्य अपनी उपेक्षा को लेकर चर्चा किया ।जिसमें पंचायतों में चल रहे सरकारी योजनाओं में बनी कमिटी में सरपंच सदस्य को उपाध्यक्ष के पद पर रखने की बात कही गई है।लेकिन इन निर्देशों का पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बनी कमिटी में नहीं रख निर्देशो का उलंघन किया जा रहा है।जनवितरण के निगरानी कमिटी में भी पूछ नहीं होने पर क्षोभ ब्यक्त किया गया।वहीं आगामी एमएलसी के चुनाव में सरपंच सदस्यों की भूमिका पर भी चर्चा की गई ।पुलिस द्वारा पंचायत स्तर पर उत्पन्न वाद विवाद के निपटारा में सरपंच की भूमिका को नकारा जाना भी संघ के नजर में चिंता का विषय है। इस मौके पर प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार राय ,सरजुग साह, कौशलेंद्र कुमार ,सरपंच प्रतिनिधियों में मुकेश कुमार सिंह,चंदेश्वर सिंह, राम जतन राम समेत एक दर्जन से अधिक प्रतिनिधि शामिल थे।




Recent Comments