मढ़ौरा नपं में कार्य योजना में अनियमितता को लेकर वार्ड पार्षदों ने किया विरोध

नपं कार्यालय कर्मी को शिकायत पत्र सौंपते वार्ड पार्षद प्रतिनिधि

मढ़ौरा (सारण): नगर पंचायत में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में शिथिलता और गड़बड़ी को लेकर सत्ता बिरोधी दल के वार्ड पार्षदों ने विरोध पत्र कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है ।मंगलवार को सात वार्ड पार्षद के हस्ताक्षर से एक शिकायत पत्र मढौरा के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें जनहित से जुड़े हुए मुद्दे जैसे मुख्य बाजार में पुराने स्टेट बैंक के पास और सोनार पट्टी में जलजमाव के निदान के लिए नाला निर्माण की मांग की गई है।साथ ही आवास योजना ,कबीर अंत्येष्टि योजना ,गली नली में अनावश्यक देरी का मुद्दा और हर घर नल का जल में हो रही बिलंब को नगर के लिये गंभीर समस्या बताया गया।वहीं भारी राशि खर्च के बाद शहर में लगे एलईडी लाइट के खराब पड़े होने से लोगो को लाभ नही मिलने की शिकायत की गई है।वार्ड पार्षद राखी कुमारी के प्रतिनिधि विष्णु गुप्ता ने बताया कि शिकायतों का निवारण समय से नहीं किये जाने पर आंदोलन किया जाएगा।शिकायत पत्र पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार सिंह, राखी कुमारी, सीता देवी, गोपाल राम, अमरनाथ प्रसाद ,गीता देवी समेत सात ने हस्ताक्षर किया है।मालूम हो कि उक्त शिकायत कर्ताओं ने हाल ही में मुख्य पार्षद ललन राय के खिलाफ अविश्वास लाया था।लेकिन 16 पार्षदों वाले सदन में अविश्वास प्रस्ताव के दिन मतदान होने पर आठ सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया।जिससे मुख्य पार्षद की कुर्सी बच गयी थी।अब बिरोधी खेमा नपं के योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर मोर्चा खोलता प्रतीत हो रहा है।