राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया।सत्र 2019-20 के सफल संचालन के लिये सुगर इंडस्ट्रीज पूरी तरह सज धज कर तैयार है।यार्ड में गन्ना लदा ट्रोलियो का जमावड़ा लग गया है।यार्ड में किसानों के लिये शौचालय, पीने का पानी और रौशनी की भरपूर व्यवस्था की गयी है।जानकारी गन्ना महाप्रवंधक डॉ. जे पी त्रिपाठी ने दी।उन्होंने बताया कि उनके दफ्तर में पर्ची निकासी के लिये इंडेंट पूजा का आयोजन किया गया।आचार्य पंडित रमेश पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा दफ्तर गुंजायमान रहा।मौके पर नये सत्र के लिये चालान निकासी पंजी का पूजन किया गया।बही खातों पर स्वस्तिक बनाये गये।गन्ना महाप्रवंधक ने अपने गन्ना विभाग के कर्मियों को ईमानदारी, सत्य निष्ठा और अनुशासित रहने का पाठ पढ़ाया।किसानों के साथ मित्रवत व्यवहार करने की नसीहत दी।मौके पर निदेशक सी एल शुक्ला, जीएम इंजीनियरिंग विजय कुमार दीक्षित, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश कुमार दुबे, डीजीएम आई टी विजय त्यागी,एजीएम केन पी एन सिंह, मैनेजर एचआर रमाकांत मिश्रा, वरीय गन्ना प्रवंधक शंकर तिवारी,केन मैनेजर सुधीर कुमार सिंह एसीएम राजेश कुमार ,आदर्श भूषण द्वेवेदी,सुपरिण्टेण्डेण्ट प्रभात कुमार तिवारी सचिन कुमार सिंह समेत गन्ना विभाग के सैकड़ो कर्मचारी शामिल रहे।सीजनल कर्मचारियो का जॉइनिंग शुरू हो गया है। जीएम केन ने साफ सुथरा गन्ना लाने का आग्रह किसानों से किया है।उन्होंने कहा कि चालान मिलने पर ही किसान गन्ना काटे।(ए. प्र)




Recent Comments