
पानापुर (सारण)शनिवार को परियोजना के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर समुदाय आधारित कार्यक्रम गोदभराई का हुआ आयोजन किया।जिसमें पोषक क्षेत्र के गर्भवती लाभूक महिला की गोदभराई के मौके पर चुनरी, फल ,मिठाई, नारियल तथा श्रृंगार सामग्री देकर आने वाले नयें मेहमान की अग्रिम बधाई दी गई ।इस मौके पर महिलाओं ने बधाई गीत गाकर लाभूक महिला को उत्साहित किया।लाभूक महिला तथा उसके अभिभावकों को सेविका राजकुमारी देवी ने बताया कि संतुलित, पौष्टिक आहार तथा समय-समय पर डाक्टरों की सलाह जच्चा-बच्चा दोनों के लिए जरूरी है।इससे पहले आँगनबाड़ी केन्द्रों को गुब्बारों ,फूल तथा रंगोली से सजाया गया ताकि कार्यक्रम आकर्षक लगे।




Recent Comments