तरैया 05.05.2020

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रदेश इकाई और शिक्षा विभाग के अपर सचिव के पत्रांक 206 दिनांक 04 मई 2020 के बीच हुए समझौते पर प्रखण्ड के नियोजित शिक्षकों ने अपना हड़ताल मंगलवार को समाप्त कर दिया।कॅरोना महामारी और लॉक डाउन के कारण विद्यालय बन्द होने से प्रखण्ड के सभी पंचायत एवं प्रखंड शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय तरैया में अपना-अपना योगदान दिया।ज्ञातव्य हो कि नियोजित शिक्षक अपनी सात सूत्री माँगों को लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर थे।प्रखण्ड शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने बताया कि कोरोनो और लॉक डाउन के बीच बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव एवं शिक्षक नेताओं के बीच हुए बातचीत में शिक्षकों की माँगों पर कोरोना महामारी के बाद विचार करने के अश्वाशन पर शिक्षक हड़ताल खत्म कर अपना योगदान बीआरसी कार्यालय पर दे रहे है।