गजब का संयोग कहा जायेगा ! शादी समारोह से चोरी गयी बाइक श्राद्धकर्म से हुयीं बरामद

अमनौर : सोमवार को स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय के निकट एक सप्ताह पूर्व चोरी गई बाइक को स्वामित्व धारक की पहचान पर पुलिस ने बरामद कर लिया।बरामद बाइक बजाज का पल्सर है,जो अफौर पंचायत के कादीपुर मैरेज हॉल से 25 मई को पल्सर गाड़ी चोरी कर ली गयी थी।

बताया जा रहा है कि उक्त बाइक कोपा थाना के मंजलिश पुर निवासी विशाल कुमार की गाड़ी होने का दावा किया गया है।इनका आरोप है कि अफौर पंचायत के कादीपुर मैरेज हॉल से 25 मई को गाड़ी लगाकर विवाह समारोह में शामिल हुआ था।जहां से गाड़ी चोरी हो गई थी।जिसका प्राथमिकी नगरा थाना में दर्ज करायीं गयी है।इधर सोमवार की संध्या अमनौर कन्या मध्य विद्यालय के निकट अपने रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कर्म में शामिल होने आया था कि अचानक अपनी चोरी गई बाइक पर नजर पड़ी तो गहनता से पहचान किया।परन्तु गाड़ी का नम्बर प्लेट बदला हुआ था।गाड़ी के निकट पहुँचकर उसका चेचिस का जब मिलान किया, तो मेरा गाड़ी का ही नम्बर पाया गया।इसके बाद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दिया।एसआई कृत नारायण सिंह अपने दल बल के साथ पहुँच कर बाइक का मुआयना किया, और बाइक के ऑनर की खोजबीन करने पर कोई सामने नहीं आया।जबकि विशाल कुमार बाइक ने अपनी बाइक का कागजात के साथ प्राथमिकी का आवेदन पुलिस को सौपा है।जिसके आधार पर पुलिस जांच कर गाड़ी को जप्त कर थाना ले आयी।थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि यह नगरा थाना क्षेत्र का मामला है।गाड़ी नगरा पुलिस को सौप दी जायेगी।