चालीस घंटे बाद एसडीआरएफ ने गंडक नदी में डूबे किशोर का शव ढूंढ निकाला

पानापुर(सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के बसहियाॅ में एसडीआरएफ की टीम ने गंडक नदी में डुबे दस वर्षीय शुभम् का शव खोज निकाला।एसडीआरएफ की खोजी टीम सोमवार से हीं गंडक नदी में शव के खोजने में लगी हुई थी।घंटों मशक्कत के बाद भी कल शव नहीं मिल सका था।लेकिन आज सुबह एसडीआरएफ के सदस्य दो खोजी बोट के साथ निकले। तथा ढूढ़ते हुए घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर कोन्ध खिरीया मथुराधाम घाट के पास पहुँचे जहाँ शुभम् कुमार का शव उन्हें मिला।

शव को देखते ही परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है ।शव को देखने के लिए ग्रामीणों का भीड़ इकट्ठा हो गया ।लगभग चालीस घंटे तक पानी में रहने के कारण शव से बदबू आने लगी थी।स्थानीय प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया ।

मौके मुखिया बबलू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र पंडित,जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह, विकास कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।