गोली चलाने वाले युवक की पुलिस कर रही तलाश

नगरा(सारण): नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अफौर सैदुपुर में शनिवार की सुबह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने पहुंचे युवक को अज्ञात ने गोलीमार कर जख्मी कर दिया. गोली से जख्मी युवक अफौर पंचायत के भाग एक के पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार उपाध्याय के चचेरे भाई मुनमुन उपाध्याय का 21 वर्षीय पुत्र आदर्श उपाध्याय बताया जा रहा है. घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है कि आदर्श उपाध्याय ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई का काम कर रहा था जहां एक युवक के हाथों में पिस्टल लहराते हुए उसके तरफ आ रहा था, जिसे देख उक्त युवक भागने लगा. भागने के क्रम में पिस्टल से लैस युवक ने आदर्श उपाध्याय को तीन गोली मार फरार हो गया। उक्त युवक के दो गोली उसके जांघ पर तथा एक गोली उसके कमर के आस पास लगी। घटना के सुचना जैसे ही घर वालों को मिली आनन फानन में घर वाले उसे सदर अस्पताल ले गये जहां उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं उक्त घटना को उसी गांव में सुरेश तिवारी की बेटी की शादी की रश्म में हुए झगड़े से जोड़ कर लोग देख रहे हैं. जंहा शादी की रश्म के बीच ही खाने के विवाद को को बाराती व सराती में मारपीट हो गई थी, जिसमें बाराती पक्ष का एक युवक को गांव वालों ने पिटाई कर दी थी.जिसके बाद गांव के प्रबुद्ध जनों ने मिल कर मामले को वहीं शांत करा दिया. वहीं सुबह में लड़की की विदाई के बाद उसी गांव अफौर पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार उपाध्याय के चचेरे भाई मुनमुन उपाध्याय का 21 वर्षीय पुत्र आदर्श उपाध्याय ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई का काम कर रहा था जहां एक युवक हाथों में पिस्टल लहराते हुए उसके तरफ आया और खेत की जुताई कर रहे युवक को तीन गोली मार फरार हो गया.गोली उक्त युवक के दो गोली उसके जांघ पर तथा एक गोली उसके कमर के आस पास लगी बताई जा रही है.घटना के सूचना जैसे ही घर वालों को मिली आनन फानन में घर वाले उसे सदर अस्पताल ले गये जहां उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही नगरा ओपी थाने के थानाप्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जांच में जुट गई. नगरा थाना ओपी प्रभारी सुनील प्रसाद आनन- फानन में दल बल के साथ मौके बरदात के पास पहुंचे, हालांकि पुलिस प्रशासन के पहुचने के पहले ही गोली लगने से घायल युवक को पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार उपाध्याय व युवक के घर वाले नीजी वाहन से सदर छपरा निकल चुके थें.इस संबंध में नगरा ओपी थानाध्यक्ष ने बताया की गोली लगने से घायल युवक का फर्दब्यान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाऐगी. फर्दब्यान के लिए ओपी थाना से पुलिस की एक टीम को पटना पीएमसीएच रवाना कर दिया गया है। वहीं पुलिस हर पहलु पर नजर रख कर जांच की जा रही है.मामलें में वधु पक्ष के लोगों ने कहा कि घटना की सूचना लोगों से ही मिली हम सभी बेटी की विदाई में व्यस्त थें.ऐसी घटना सुन लोग हतप्रभ है.




Recent Comments