चौतरवा संवाददाता की रिपोर्ट:-

मतदाता जागरूकता को लेकर आरसी इंटरनेशनल स्कूल, चौतरवा के छात्र-छात्राओं ने आज एक रैली विद्यालय से लेकर चौतरवा चौक तक निकाली. रैली में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए,” वोट देने जाना है, अपना फर्ज निभाना है”, “लोकतंत्र मजबूत करें, चलो चल कर वोट करें.” इत्यादि नारे लगाते हुए विद्यालय से चौतरवा चौक तक रैली को निकाला. विद्यालय के प्राचार्य दुर्गादत्त पाठक ने बताया कि लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण भाग चुनाव है. चुनाव में अत्यधिक मतों का प्रयोग हो इसके लिए लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है. इसी के मद्देनजर छात्र-छात्राओं को इस रैली के लिए तैयार किया गया है. बाद में छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई कि वे अपने घर जाकर माता-पिता एवं अन्य अभिभावकों को मतदान करने के लिए जागरूक कर सकें. विद्यालय के निदेशक साहेब यादव सनी ने बताया कि छात्रों का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रशंसनीय है. मैं सभी जनता से अपील करता हूं कि वह अत्यधिक संख्या में अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र के पर्व को सफल बनावें. मौके पर प्रबंध निदेशक रामचंद्र यादव, वित्त प्रबंधक विकास यादव,शिक्षक व मुबस्सीर खान, अफसर आलम, एजाज अहमद, सुनील कुमार झा, कैसर आलम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

रैली में उपस्थित छात्र एवं शिक्षक.