
नागा बाबा मन्दिर परिसर में आयोजित 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम में बड़ी संख्या में जुटे साधु संत
मांझी (सारण) : मांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित प्रसिद्ध नागा बाबा मन्दिर परिसर में आयोजित 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम में बड़ी संख्या में जुटे साधु संत आकर्षण का केन्द्र बने हैं। महिलाओं की मंडली में कीर्तन गाती युवती और नाच रहा साधु। बड़ी संख्या में जुटी गायन मंडलियां। लखीचंद यादव महादेव यादव भोला सिंह सूचित सिंह आदि की मंडलियों ने भाग लिया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य जगमोहन सिंह पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह ओम प्रकाश गुप्ता कृष्णा सिंह पहलवान तारकेश्वर तिवारी शशि सिंह दिलीप सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे। संचालन महंत प्रेम दास ने किया। मालूम हो कि मांझी श्मसान घाट पर स्थित नागा बाबा मंदिर परिसर में वर्षों से उक्त तिथि पर अष्टयाम का आयोजन होता रहा है।




Recent Comments