बेतिया – गौनाहा:– *56 लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* एसएसबी 44 वी बटालियन नरकटियागंज पचरौता बीओपी के जवानो ने पचरौता पिलर संख्या 430/72 से एक शराब कारोबारी को धर दबोचने में सफलता हासिल कि है ।
इसकी जानकारी देते हुए कमांडेंट ने बताया कि रविवार दोपहर पलेटिना बाइक से एक शराब कारोबारी शराब लेकर आता दिखा । पचरौता टीम लीडर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवानों उक्त कारोबारी भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही निवासी द्वारिका साह का पुत्र राहुल साह को 56 लीटर शराब के साथ धर दबोचा ।
जप्त शराब व बाइक का अनुमानित किमत 25600/₹ आंकी गई हैं । गिरफ्तार कारोबारी को अग्रेसर कार्रवाई के लिए मानपुर थाना को सुपुर्द किया गया है ।