पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बिहार राज्य महँगी बिजली विरोधी मोर्चा की पश्चिम चम्पारण जिला की बैठक सी पी एम जिला मंत्री प्रभुराज की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में बिजली की दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी पर आक्रोश व्यक्त किया गया ।जिसमें शहरी से ग्रामीण छेत्रो तक 6से 8 रुपये प्रति यूनिट पर हुए वृध्दि को अविलम्ब आपस लेने की मांग की गई.वरना 26 मई को बिजली कार्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।
         बैठक में सी पी एम ,सी पी  आई ,सी पी आई (एम एल )के का.विजय नाथ तिवारी ,प्रभूनाथ गुप्ता ,म.हनीफ ,सी पी आई के बबलू दुबे ,सी पी आई (एम  एल ) के जिला मंत्री का.सुरेन्द्र प्रसाद आदि ने भाग लिया।