छात्र राजद ने अभाविप व विश्विद्यालय छात्र संघ द्वारा कुलपति के इशारे पर प्रायोजित आंदोलन चलाने का लगाया आरोप

छपरा : गुरुवार को छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रिंस सिंह ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं कुलपति पर गंभीर आरोप मढ़ा गया. जिसमें छात्र राजद के विश्विद्यालय अध्यक्ष ने कहा है कि कुलपति के पोषित छात्र संघ के द्वारा किये आंदोलन से पूरा छात्र संगठनों को कलंकित हुआ है.कुलपति के इसारे पर आंदोलन किए गए.जब से फर्जी राष्ट्रवाद के लोग विश्वविद्यालय के छात्र संघ कार्यालय में बैठे हैं अभी तक इनके दो आंदोलन हुए वह भी दोनों आंदोलन कुलपति के कहने के बाद किए गए. इसका प्रमाण यह है कि आज पूरे विश्व विद्यालय कैंपस में कुलपति जिंदाबाद के नारे लग रहे थे और प्रति कुलपति मुर्दाबाद के नारे लग रहे थे.यह इसका प्रमाण है कि यह आंदोलन छात्रों को दिग्भ्रमित करने के लिए सुनियोजित तरीके से कुलपति के इशारे पर यह आंदोलन किए गए थे.स्नातक प्रथम खंड सत्र 15-18 एवं 16-19 के छात्रों का जिनका रिजल्ट गड़बड़ है वह छात्र एक भी इस आंदोलन में नहीं थे और जो इस विश्वविद्यालय के छात्र नहीं है वही लोग इस आंदोलन में थे.हमेशा से छात्र राजद छात्रों के परीक्षा फल में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन किया है और छात्रों के हक हकूक के लिए पटना हाई कोर्ट में पहले से ही याचिका दायर किया जा चुका है.उक्त आरोप छात्र राजद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगाया गया है.वहीं इस संबंध में विश्विद्यालय छात्र संघ के अध्य़क्ष रजनीकांत ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि विश्वविघालय के दो सत्रों 15-18 और 16-19 के छात्रों के प्रकाशित परिणामों में घोर गड़बड़ी कों लेकर अभविप और विश्विद्यालय छात्र संघ व्यवस्था सुधार तक आंदोलन जारी रखेगा.