
तरैया थाना के पूर्व मुंशी के एएस आई बनने पर थानाध्यक्ष ने स्टार लगाकर दिया बधाई
तरैया (सारण) : तरैया थाना के पूर्व मुंशी राजनाथ रजक का पद्दोन्नति मुंशी से एएसआई में होने पर तरैया थाने में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने ए एस आई राजनाथ रजक के कंधे पर स्वयं स्टार लगाकर एएसआई को बधाई दिया।और अपने नए जिम्मेवारी को पुरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने को कहते हुए बधाई दिया।थाना के सभी कर्मियों ने पूर्व मुंशी को सम्मानित किया।उक्त मौके पर एसआइ सीता लाल प्रसाद गुप्ता,सुमन्त जी बाड़ी, ऋषिमुनि यादव,अरुण रविदास,हैदर अली,वकील राय सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments