भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह व अन्य को फूल माला पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित करते परिजन

छपरा : जिले के परसा प्रखंड के विदेश में रहे युवक सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से ढाई माह बाद गुरुवार की सुबह जब अपने घर पहुचा तो परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।वही उस युवक को देखने के लिए आस पास के दर्जनों लोग जमा हो गए।सूचना पर कुशल क्षेम पूछने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह,अर्जुन सिंह,उपाध्यक्ष चंदन सिंह,संजय चौबे,भुलन सिंह,सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता,मनोहर राय,रामा राय शनि कुमार चंदन कुमार को परिजनो ने फूल माला पहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया व सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति आभार प्रकट किया।विदेश से घर लौटे पीड़ित युवक परसा नगर स्थित सरायसाहो निवासी लालदेव राय के पुत्र अवधेश राय ने बताया कि दलाल द्वारा मुझे सउदी अरब में चालक का काम करने के लिए ले जाया गया जहा मुझे सुनसान जगह पर ऊंट को पानी पिलाने की ड्यूटी दिया गया औऱ मुझे खाने रहने में प्रताड़ित किया जाता था।जिसपर मैं अपने परिजनों को मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की सूचना परिजनों को दे रखी थी।
बताते चले कि गत ढाई माह पूर्व परसा नगर पंचायत वार्ड नं0 16 निवासी लालदेव राय का पुत्र अवधेश कुमार दलाल के चक्कर मे सउदी अरब कमाने गया था।जंहा मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह से सकुशल घर वापस लाने की गुहार लगायी।पहल करते हुए से सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी को घटना से अवगत कराया ।जिसपर पहल करते हुए सांसद श्री रूढ़ी ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेज कर 15 दिनों में उस युवक को घर वापसी कराया।पीड़ित युवक के पिता लालदेव राय,चाचा दुखित राय,मनोहर राय,भाई सुरेश राय,महेश राय,बहन सविता देवी आदि ने सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रति आभार प्रकट किया।