सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, मचा कोहराम

#परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालपार गांव के समीप सड़क दुर्घटना
में रविवार की संध्या एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मानपुर
पतेजी गांव निवासी मृतक राधेश्याम मांझी (50) बताया जाता है। जानकारी के
अनुसार वह रघुनाथपुर गांव में अपनी बहन के घर साइकिल से जा रहे थे, इसी
बीच बालपार गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया
इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद बाइक लेकर भाग रहे चाकल
को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी बाइक जब्त कर इसकी सूचना
स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच
पड़ताल में जुट गई। इधर मौत की खबर सुनने के बाद मानपुर पतेजी गांव में
कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण
परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।