बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर
✍परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड के ब्रह्मस्थान बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक डाॅ. देवरंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने पर बल दिया गया। बैठक में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार पांडेय, द्वारिका शरण पांडेय,महराजगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण सिंह,आंनद सिंह उज्जैन, पप्पू सिंह, टुनटुन श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।
——–




Recent Comments