राजस्थान: भाजपा टिकट दिल्ली से घोषित :

मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ] भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली के आदेश के तहत पार्टी के सचिव [चुनाव] जे. पी. नाडा नेआदेश जारी कर मांडलगढ़ विधानसभा से शक्तीसिंह हाडा, अजमेर व अलवर लोकसभा से रामस्वरूप लांबा व जसवंत यादव तथा पं. बंगाल के नोपारा विधानसभा सीट से श्रीमतिे मंजू वासा को भाजपा से टिकट दिया है। इसकी घोषणा आज ही दिल्ली से की गई है।