ग्रामीणों ने भाजपा नेता से सड़क बनाने का किया मांग

दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सुतिहार पंचायत के वार्ड न. 7 ननटोला गांव के ग्रामीणों ने भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह से सड़क बनाने की मांग की।गुरुवार को गांव-गांव, घर-घर संपर्क अभियान पर निकले परसा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी ज्वलंत समस्याओं को सुनी।इसी दौरान दरियापुर प्रखंड के सुतिहार पंचायत के वार्ड न. 7 ननटोला गांव में ग्रामीणों ने रोडनिर्माण की मांग की।जहा पर लोग अभी भी रोड नहीं होने की समस्या से वर्षो से जूझ रहे हैं।इसके लिए एक लिखित आवेदन देकर ग्रामीणों ने रोड बनाने की मांग की और ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई लोग आये और बोले की पास हो गया है का झूठा वादा किए हैं और केवल चुनाव के समय ही आते है लेकिन इस बार झांसे में नहीं आयंगे जो काम करेगा हम उसी के साथ रहेंगे।भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि यह रोड हर हाल में जल्दी बनवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।इस अवसर पर पहुंचे भाजपा नेता राकेश सिंह का ग्रामीणों ने जोड़दार स्वागत किया। जिसमें प्रमोद महतो उमेश महतो उपेन्द्र राय मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा मोनू सिंह सुमन्त तिवारी विकास सिंह सोनू सिंह नवीन कुमार राजविकाश रबीन्द्र सिंह राजेश शास्त्री पवन महतो शैलेश कुमार नरेश महतो सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला भी उपस्थित थे।




Recent Comments