बेतिया – गौनाहा:– *थाना व उत्पाद के समकालीन अभियान मे सात शराबी धराये :- जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* कड़ाके की ठंड मे शराबंदी के बाद भी शराबी चोरी छुपे शराब पिने से बाज नही आ रहे है । 
सहोदरा थाना व उत्पाद विभाग के समकालीन अभियान में कल शनिवार दिनांक 6 जनवरी 2018 को संध्या में भिखना ठोरी जंगल, प्रेम नगर तथा कामता फार्म में छापामारी कर कुल सात लोगों को शराब पिए मदहोश हालत में गिरफ्तार किया गया है । 
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि समकालीन अभियान में तिन जगहों से सात लोगो को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार किए गए लोगो मे शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया निवासी झोटील राय पिता स्व. नटवर राय, भैरोगंज थाना क्षेत्र के जुडा निवासी अंगद चौधरी पिता चंदर चौधरी, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी तुरकौलीया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर चुटकी निवासी अभिमन्यु कुमार पिता राम प्रकाश सिंह व बंजरिया थाना क्षेत्र के चइलाहा निवासी मदन महतो पिता स्व. रामवृक्ष महतो, साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी सुनिल मुखिया पिता सीताराम मुखिया, स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी पुष्पेंद्र सर्मा पिता बैजनाथ सर्मा, बनवरिया निवासी बिन्नी साह पिता बासुदेव साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । गिरफ्तार लोगों को ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई । इनके विरुद्ध सहोदरा थाना में कांड संख्या 1/18 दिनांक 6/1/2018 धारा 37 बी बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कांड अंकित किया गया है।