क्रांतिकारी योजना साबित हुई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना – राजीव प्रताप रुडी
# प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सारण में लाभान्वितों की संख्या 36 हजार से अधिक
#22 हजार 778 लाख का ऋण का हुआ वितरण
छपरा: 31 मई, 2018 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र प्रायोजित सभी योजनाएं सारण में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी के कुशल नेतृत्व में कार्यान्वित है और शत प्रतिशत सफलता की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना ‘‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’’ भी है। योजना के तहत सारण में अबतक 36 हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है। अब तक 22 हजार 778 लाख का ऋण का वितरण हुआ है । मालूम हो कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। इसके तहत छोटे कारोबारियों को 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है। सारण में भी इस योजना का कार्यान्वयन युवाओं को स्वरोजगार की तरफ मोड़ रहा है। योजना के कार्यान्वयन के लिए स्थानीय सांसद श्री रुडी ने कई बार दिशा समिति की बैठक में बैंको के अधिकारियों को बुलाकर चर्चा की और योजना पर बैंको द्वारा उदासिनता बरतने पर कार्रवाई की भी बात कही। इसके लिए श्री रुडी ने समय समय पर बैंकों मे स्वयं जाकर लोगों से बातचित भी की और आ रही परेशानियों को दूर भी करवाया। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं को इससे लाभान्वित करने का दिशा निर्देश भी दिया। सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं से भी स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को इस योजना से जोड़ने की बात कही। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से इच्छुक लोगों का मुद्रा योजना का फॉर्म भरवाने से लेकर बैंको से ऋण दिलवाने तक सहायता करने का निर्देश दे रखा है।
श्री रुडी ने इस संदर्भ में बताया कि योजना का मुख्य उदेश्य स्वरोजगार के लिए आसानी से लोन देना, छोटे उद्यमों के जरिए रोजगार का सृजन करना है। उन्होंने कहा कि आसानी से ऋण मिलने पर बड़ी संख्या में रोजगार के मौके बनते है। मुद्रा योजना से पहले तक छोटे उद्यम के लिए बैंक से ऋण लेने में काफी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं, और इसके लिए गारंटी भी देनी पड़ती थी जिससे कई लोग उद्यम तो शुरू करना चाहते थे, लेकिन बैंक से ऋण लेने से कतराते थे। उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में राजग की सरकार बनी तो हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ऋण लेने में आने वाली इस बाधा को दूर कर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लाया जिससे देश के नौजवानों को अपना काम करने के लिए बैंको से आसानी से ऋण मिलने लगा। इस कारण अधिक से अधिक युवा इस तरफ आकर्षित हुए। श्री रुडी ने कहा कि इससे न केवल स्वरोजगार के अवसर बढ़े बल्कि अन्य युवाओं के लिए रोजगार भी बढ़ा।




Recent Comments