सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

छपरा :रविवार को चंद्रावती पैलेस के प्रांगण में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रकाश सिंह ने कि।”युवा संवाद” के कार्यक्रम में दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में मृत जगदम महाविद्यालय के छात्र व युवा साथी अमरजीत सिंह के दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख संवेदना प्रकट किया गया । हर संभव सरकारी सहायता राशि दिलाने के लिए सदर सीओ से बात फोन पर की गई । वही सभा को संबोधित करते हुए सुमित सिंह एवं दिलीप राय ने कहा कि ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम के तहत युवाओं को आगे आना होगा । अपनी शक्ति को पहचानना होगा। इसके साथ ही आकाश मोदी एवं अमित सिंह ने कहा कि युवा वर्ग को सामाजिक हित में चढ़ बढ़ कर भाग लेना चाहिए । तभी लोगों का विश्वास युवा वर्ग के प्रति बढ़ेगा। युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रामजी चौहान, कुमार भार्गव, अभिषेक श्रीवास्तव ,पवन गुप्ता, प्रभाष शंकर,डॉ विशाल सिंह राठौर ,शैख नौशाद ,पवन उपाध्याय सहित अन्य भी उपस्थित थे।




Recent Comments