छपरा-आरा पुल पर स्कॉर्पियो की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
आरा छपरा पुल पर स्कार्पियो से हुई आमने सामने की टक्कर मे बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई ।
घटना बीती रात साढे 9 बजे की बताई जाती है मृत बाईक सवार युवक जिला भोजपुर बड़हारा थानाक्षेत्र के सिरिसियाँ गाँव निवासी शिवनरेश सिह का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह बताया जाता है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक छपरा किसी रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह से वापस अपनी बाईक से घर लौट रहा था तभी विपरीत लेन से आरा की तरफ से तेज रफ्तार मे आ रही एक स्कॉर्पियो के बीच अचानक उसकी बाईक की टक्कर हो गई जिस घटना मे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही स्कार्पियो चालक गाड़ी समेत फरार हो गया घटना की सूचना पर पहुंची डोरीगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को उसकी लाश सौप दी गई ।