मांझी(सारण)। भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में दुश्मन सैनिकों से झड़प में शहीद भारतीय जवानों के सम्मान में कोहड़ा बाजार के युवकों द्वारा तिरंगा मार्च निकाला गया एवं कैंडल जला कर श्रधांजलि अर्पित की गई। जिसमें शामिल दर्जनों लोग चीन मुर्दाबाद, राष्ट्रपति जिपनिंग मुर्दाबाद आदि नारे लगा रहे थे। चीन की तानाशाही हड़प नीति के प्रति आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि हम चीन में बनी किसी भी वस्तु का उपयोग नही करेंगे। युवकों ने भारत सरकार से चीन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। तिरंगा मार्च में मनु सिंह, प्रमोद सिंह, अवधेश सिंह, दिलीप कुमार, अरविंद सिंह, गुड्डू, नाजिर समेत कई लोग शामिल थे।