सीरिया में अमरीका और आतंकवादी एक ही लाईन में खड़े हैं
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
सीरिया के राष्ट्रपति की सलाहकार का कहना है कि सीरिया पर अमरीकी मिसाइल हमले से स्पष्ट हो गया है कि अमरीका, आतंकवादी गुटों की लाईन में खड़ा हुआ है।
सीरियाई राष्ट्रपति बशार असद की राजनीतिक एवं मीडिया सलाहकार बुसैना शाबान ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, हमा में सीरियाई सेना की सफ़लता और दमिश्क़ पर हमला करने वाले आतंकवादियों को पीछे धकेल देने की घटना के बाद, अमरीका ने यह हमला किया है।
बुसैना ने उल्लेख किया कि जो भी सीरियाई नागरिक अपने देश के ख़िलाफ़ अमरीकी हमले का समर्थन करेगा, वह देशद्रोही है।
सीरियाई राष्ट्रपति की सलाहकार का कहना था कि जो देश ख़ुद को अरब कहते हैं, लेकिन सीरिया, यमन और लीबिया में आतंकवाद फैला रहे हैं, उनका अरबी पहचान से कोई संबंध नहीं है।