मांझी। मांझी बलिया मोड़ पर अपनी ड्यूटी पूरी कर थाना वापस जा रहे मांझी थाना के दो बाइक सवार पुलिस कर्मी एक महिला को बचाने में खुद दुर्घटना के शिकार हो गए। दोनों घायलों को दुकानदारों ने मांझी पीएचसी पहुंचाया। बाद में बेहतर इलाज हेतु दोनों को छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों में हवलदार जैनुर हसन खान तथा सिपाही बीरेन्द्र कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा भी घायलों का इलाज कराने छपरा प्रस्थान कर गए।