
छपरा।कोविड19 से लड़ाई में सारण के कई सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठन आगे आए हैं।कुछ संगठन जरूरतमंदों को खाद्यान्न पहुंचा रहे हैं तो कुछ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में डोनेट कर रहे हैं
इसी कड़ी में इंडियन ऑइल परिवार की सारण शाखा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रुपये का चेक डोनेट किया।यह चेक सारण के जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन को सौंपा गया।
परिवार के सदस्य व इंडियन ऑयल के ताजपुर स्थित पेट्रोल पंप के श्री अजय सिंह,चनचौरा पेट्रोल पंप के कामेश्वर सिंह आदि ने जिलाधिकारी को यह चेक सौंपा।
इस मौके पर अजय सिंह ने कहा कि कोविड19 से लड़ाई में पूरा देश एक साथ खड़ा है और इसी एकजुटता की बदौलत हम यह जंग जीतेंगे।उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में इंडियन ऑयल परिवार का यह एक छोटा सा योगदान है।उन्होंने अन्य सभी व्यावसायिक संगठनों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान का आह्वान किया है।




Recent Comments